translate

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » काैन हैं प्रो. निर्मला यादव:राम मंदिर ट्रस्ट की नई सदस्य, आरएसएस और मंदिर आंदोलन से जुड़ा है परिवार का इतिहास

काैन हैं प्रो. निर्मला यादव:राम मंदिर ट्रस्ट की नई सदस्य, आरएसएस और मंदिर आंदोलन से जुड़ा है परिवार का इतिहास

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की सर्वोच्च संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शिकोहाबाद के प्रतिष्ठित उरावर हाउस की बहू प्रो. निर्मला यादव को ट्रस्टी सदस्य मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभिन्न सेवा प्रकल्पों में लंबे समय से समर्पित भाव से राष्ट्र उत्थान के कार्यों से जुड़ीं प्रो. निर्मला यादव को इस दायित्व की प्राप्ति से जिले और उनके अवागढ़ (एटा) स्थित मायके में खुशी की लहर है।


प्रो. निर्मला यादव ने हिंदी में पीएचडी की है। वर्ष 1999 में महज 34 वर्ष की अायु में वे शिकोहाबाद के बीडीएम डिग्री कॉलेज की प्राचार्या नियुक्त हुई थीं। वर्ष 1999 से 2006 तक बीडीएम डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सुधारों और कड़े नियमों का नेतृत्व करने के बाद, उन्होंने फिरोजाबाद के प्रतिष्ठित एमजी बालिका पीजी कॉलेज में प्राचार्या का पदभार संभाला और 2021 में सेवानिवृत्त हुईं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की उपाध्यक्ष के रूप में शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। पति के निधन के पश्चात उन्होंने स्वयं को पूर्ण रूप से संघ की विचारधारा और समाज सेवा के लिए समर्पित कर रखा है।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Digital Marketing Services for NGO

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
IT Companies in Bhavnagar

राशिफल